

0 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्री अभिषेक डांगे के घर पहुँचकर उनको दी शुभकामनाएँ
0 श्री अभिषेक डांगे का यूपीएससी में हुआ चयन, 452 वाँ रैंक की हासिल

0 श्री अभिषेक डांगे नालंदा लाइब्रेरी में की थी यूपीएससी की तैयारी
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 16 अप्रैल 2024/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने श्री अभिषेक डांगे को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 में चयनित होने पर उनके घर पहुँचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिले के होनहार अभिषेक डांगे ने यूपीएससी की परीक्षा में हासिल की है सफलता। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अभिषेक के घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं, अपने हाथों से खिलाई मिठाई एवं श्रीफल तथा शॉल देकर दिया शुभकामनाएँ । डॉ. गौरव ने श्री अभिषेक के माता पिता को भी पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई दिया। कलेक्टर कहा कि अभिषेक की सफलता पर पूरे रायपुर एवं छत्तीसगढ़ को गर्व है। उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने नालंदा लाइब्रेरी में घंटों अध्ययन कर यह लक्ष्य हंसिल किया। हमने तक्षशिला रीडिंग ज़ोन का निर्माण किया है। ताकि राजधानी में प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल वातावरण निर्मित हों और युवाओं को बेहतर माहौल मिले। हमे आशा है कि भविष्य में अधिक संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर प्रदेश नाम रोशन करेंगे।
श्री अभिषेक डांगे यूपीएससी की तैयारी के लिए नालंदा परिसर लाइब्रेरी को दिया श्रेय
ग़ौरतलब है श्री अभिषेक डांगे यूपीएससी की तैयारी नालंदा परिसर लाइब्रेरी में पूर्ण किया। आज मुख्य परीक्षा परिणाम आने पर श्री अभिषेक ने नालंदा परिसर लाइब्रेरी को श्रेय दिया। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद तथा एडीएम श्री देवेंद्र पटेल उपस्थित थे








