

0 जिले के अंतिम छोर तक चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान
0 कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने दिलाई शपथ, नए मतदाताओं को किया सम्मानित
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायगढ़, 12 अप्रैल 2024/ जिले के सुदूर वनांचल और अंतिम छोर तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला चल रही है। इस कड़ी में लैलूंगा विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित केलो नदी के उद्गम ग्राम पहाड़ लुडेग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। केलो का यह उद्गम यहां पहुंचे ग्रामीणों और युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प से गूंजा। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के साथ सीईओ जिला पंचायत व स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव व डीएफओ सुश्री स्टाइलो मंडावी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
75 नए मतदाताओं को किया गया सम्मानित
इस मौके पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पहाड़ लुड़ेग और आस पास के गांवों के 75 नए मतदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक के रूप में आपको मतदान का यह मौका मिला है यह सिर्फ आपका अधिकार ही नही बल्कि एक जिम्मेदारी और कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि 7 मई को मतदान के लिए अवश्य पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनें








