

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बाइक से गांजा परिवहन करते सांकरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 40 हजार रुपए का गांजा जब्त कर धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडि़शा से सल्डीह रोड से भगतदेवरी की ओर एक बिना नंबर बाइक से गांजा परिवहन हो रहा है। सूचना पर ओवरब्रिज भगतदेवरी के नीचे नाकाबंदी की गई। इस दौरान सल्डीह की ओर से आ रही एक बिना नंबर की बाइक को रोकने का संकेत देने पर चालक बाइक तेज रफ्तार से भगाकर एनएच.53 रोड की ओर दौडऩे लगा।

उनका पीछा करने पर वह ढाबाखार के आगे सावित्रीपुर रोड में ब्रेकर के पास गिर गया। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में लेकर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम डोंगरीपाली थाना पिथौरा निवासी सुकदेव पटेल 35 साल बताया। पूछताछ में उन्होंने बाइक की सीट के नीचे गांजा होना बताया। बाइक की तलाशी लेने पर 4 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 40 हजार रुपए मिला। उसके कब्जे से उक्त गांजा, बाइक कीमती 30 हजार रुपए, मोबाइल कीमती 3 हजार रुपए, नकदी 150 रुपए जुमला कीमती 73150 रुपए जब्त कर धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।








