

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम मामले में सेंट्रल जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर आज की बहस टल गई है. अब शुक्रवार 12 अप्रैल को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. बता दें कि तकनीकी कारणों की वजह से जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाया गया है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है. पिछली कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं. इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था. वहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट भी चौरसिया की ओर से लगाई गई जमानत याचिका खारिज हो चुकी है









