






Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नाबार्ड के महाप्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र बाबू एवं नाबार्ड महाप्रबंधक श्रीमती शैली जमुआर के स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई। अपेक्स बैंक द्वारा गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन। नाबार्ड छत्तीसगढ़ के महाप्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र बाबू का स्थानांतरण बर्ड लखनऊ एवं नाबार्ड छत्तीसगढ़ के महाप्रबंधक श्रीमती शैली जमुआर का नाबार्ड कलकत्ता पं. बंगाल में स्थानांतरण हुआ है। आज दिनाँक 10.04.2024 को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक( अपेक्स बैंक) द्रारा नवा रायपुर में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में नाबार्ड महाप्रबंधक डॉ सुरेन्द्र बाबू तथा नाबार्ड महाप्रबंधक श्रीमती शैली जमुआर के छत्तीसगढ़ के कोआपरेटव सोसायटियों ,कोआपरेटिव्ह बैंको के वित्तीय सुदृढ़ता, कृषि ऋणों की व्यवस्था, नवीन शाखाओं की स्थापना,आधारभूत संरचना, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, नाबार्ड निरीक्षण आदि पर महती योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर अपर पंजीयक श्री एच के दोशी, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे, उप पंजीयक श्री युगल वर्मा,ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव,एजीएम श्री अरुण पुरोहित, एजीएम श्री एल के चौधरी, अपेक्स बैंक के अधिकारीगण, जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के सीईओ मौजूद रहे।









