



अधिवक्ता संघ रायपुर एवम कलिंगा यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान से नए कानून विषय पर एक सेमिनार का आयोजन
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : अधिवक्ता संघ रायपुर एवम कलिंगा यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी जी की अनुमति से न्यायालय परिसर में कक्ष क्रमांक 210 में नए कानून विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे सलोनी श्रीवास्तव जी ने व्याख्यान दिया और प्रश्नोत्तरी भी किया जिसमे अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारीगण हितेंद्र तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, किशोर ताम्रकार, ऋतु बुंदेल, श्रीकांत मिश्रा, अपूर्व सेन, गायत्री साहू, भंजन जांगड़े, सागर पांडे, अजय बालानी, अंकित फुलझेले, राजीव द्विवेदी, नवरतन यादव एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित थे।








