

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर 28 मार्च 2024/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस एस पी श्री संतोष सिंह ने आज शासकीय प्राथमिक शाला एवं आँगन बाड़ी केंद्र चिचोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत चिचोली के शासकीय प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन खाकर मीड डे मील में मिलने वाले भोजन गुणवत्ता जाँची। आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान बच्चों से पूरक पोषण आहार एवं नाश्तें की जानकारी ली। इस दौरान तिल्दा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रकाश टण्डन तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।









