

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : सुकमा, मार्च 2024/स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लोक सभा निर्वाचन 2024 कराने के लिए आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस. एस ने बताया कि मतदान केंद्रों में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का उपयोग करने के पहले पारदर्शिता के लिए विभिन्न चरणों में मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मशीनों का रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में किया गया और पारदर्शिता के लिए रेंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराया गया। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हे इसकी प्रतिया प्रदान की गई। इसके बाद वेयर हाउस में अलग-अलग कक्षों में रखे सीयू, बीयू एवं वीवीपैट का अवलोकन कराया गया। प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन कराने के साथ ही चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अभियंता श्री अनिल राठौर, प्रोग्रामर श्री सौरभ कुमार उप्पल सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।









