

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी डॉ. जे. गणेशन को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के उत्तरप्रदेश कैडर के अधिकारी रामकिशुन को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।









