

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सोशल मीडिया पे आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा अपने ही स्कूल के शिक्षक को चप्पल फेंककर मारते दिख रहे है। जानकरी के मुताबिक, यह वीडियो बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला पली भाटा का है।

जहां एक शराबी शिक्षक से परेशान बच्चों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और जैसे ही शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा बच्चों ने उस पर चप्पल और जूतों की बारिश कर दी l
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में स्कूल आया करता था और उस वक्त भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था. यह वीडियो गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि फिलहाल इस मामले पर किसी अधिकारी ने जवाब नहीं दिया है l








