

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश के दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया हैं। पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई हैं। लिस्ट के मुताबिक दोनों सीटें आरक्षित वर्ग की हैं। इनमें बस्तर से आयतु राम मंडावी जबकि बसपा का गढ़ कहे जाने वाले जांजगीर-चाम्पा से रोहित कुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया गया है l









