
अधिवक्ता संघ रायपुर के सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि प्रतिवर्षानुसार होली मिलन का कार्यक्रम दिनांक 23/03/24 को आयोजित किया गया है


Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : अधिवक्ताओं का होली मिलन कार्यक्रम 23 मार्च को
अधिवक्ता संघ रायपुर के सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि प्रतिवर्षानुसार होली मिलन का कार्यक्रम दिनांक 23/03/24 को आयोजित किया गया है जिसमें न्यायाधीशों एवम् अधिवक्ताओं के द्वारा गीत, कविता एवम हास्य कविताएं प्रस्तुत की जायेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला एवम सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी जी करेंगे तथा माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री हेमंत सराफ जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा । उक्त कार्यक्रम हेतु आज दिनांक 21/03/24 को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री हितेंद्र तिवारी, सांस्कृतिक सचिव श्री परस राम कश्यप, सह सचिव श्रीमती गायत्री साहू एवम कार्यकारिणी सदस्य श्री राजीव द्विवेदी सहित साथी अधिवक्तागण श्री भूपेंद्र जैन, बबिता जैन, श्री अविजित त्रिपाठी आदि ने विधिवत समस्त न्यायधीशों को आमंत्रित किया।








