

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH ::रायपुर और दुर्ग से आधा दर्जन से ज्यादा मोबाईल फोन चोरी करने वाले साहेबगंज (झारखण्ड) गिरोह के 4 आरोपी और एक नाबालिग सहित 5 अंतर्राज्यीय सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आये हैं। आरोपियों ने रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग स्थानों से 7 नग मोबाईल फोन चुराए थे। सभी सदस्य मूलतः झारखण्ड के निवासी हैं। मामला गंज थाना का है। दरअसल 19 मार्च को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चौक स्थित शराब भठ्ठी के पास दो व्यक्ति अपने पास मोबाईल फोन रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।









