


Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh छत्तीसगढ़ में ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है. हाल ही में छापेमार कार्रवाई में ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। वहीं डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत 27 लाख रुपए नगदी जब्त भी की है।

बता दें कि ईडी ने एक मार्च को डीएमएफ घोटाला मामले में छापेमार कार्रवाई की थी। कांग्रेसी नेता, जनपद सीईओ, कारोबारी व ठेकेदारों के 13 ठिकानों पर दबिश दी थी। यह कार्रवाई कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर और बालोद जिले में हुई थी। ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस छापेमारी में 27 लाख रुपए नगदी बरामद किया गया है। इसके अलावा डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं
ईडी ने इस दौरान कांग्रेसी नेता, जनपद सीईओ, कारोबारी व ठेकेदारों के 13 ठिकानों पर दबिश दी थी। ये कार्रवाई कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर और बालोद जिले में हुई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत डीएमएफ (जिला खनिज निधि) घोटाले से जुड़े छत्तीसगढ़ में 13 स्थानों पर 1 मार्च 2024 को छापेमारी की थी।
ED के मुताबिक अधिकारियों और राजनीतिक अधिकारियों की मिलीभगत से डीएमएफ ठेकेदारों ने सरकारी खजाने के पैसे की जमकर हेराफेरी की। छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से दर्ज की गई 3 अलग-अलग एफआईआर के आधार पर जांच की ये कार्रवाई ED ने बढ़ायी थी। ईडी ने बताया कि ये मामला छत्तीसगढ़ में जिला खनिज निधि के धन के उपयोग में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। जांच से पता चला कि ठेकेदारों ने अधिकारियों और राजनीतिक अधिकारियों को भारी मात्रा में कमीशन का भुगतान किया है, जो निविदा मूल्य का 25% से 40% तक है।
केवल जिला कोरबा को आवंटित डीएमएफ राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 तक 2000 करोड़ रुपये है। कमीशन की प्रचलित दर के अनुसार, अकेले कोरबा में कमीशन की राशि 500-600 करोड़ रुपये होगी। पूरे राज्य के डेटा का विश्लेषण और अपराध की आय की मात्रा निर्धारित करने का काम फिलहाल किया जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान 27 लाख (लगभग) कैश जब्त किया गया है। इसके अलावा, डिजिटल और डॉक्यूमेंट्री के रूप में कई अन्य आपत्तिजनक साक्ष्य भी बरामद और जब्त किए गए हैं।
ED पिछले दो दिनों से प्रदेश में काफी एक्टिव है। जहां पूर्व मंत्रियों के करीबियों पर लगातार ED की छापेमार कार्रवाई हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर गिरफ्तारी की भी खबरें हैं। मनोरा से पहले जनपद पंचायत सीईओ कोरबा जिले में पदस्थ थे। इधर जानकारी ये भी आ रही है कि मनोरा जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर को ईडी के टीम ने हिरासत में लिया है।शुक्रवार से ही जनपद सीईओ के ठिकानों पर जांच चल रही थी। जशपुर में ED टीम ने दो दिनों तक चली जांच के बाद मनोरा सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर को हिरासत में लिया है।ईडी की टीम कड़ी पूछताछ के लिए जनपद सीईओ को रायपुर लेकर गयी है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी की टीम ने सरकारी निवास पर छापा मारा था। शुक्रवार की सुबह 2 गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। घर के भीतर ED के 4 अधिकारी जांच कर रहे थे। हालांकि ईडी की टीम ने छापे के बाद अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।








