

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : मुंगेली। कितना ही शातिर आरोपी क्यों न हो अपने पीछे कुछ न कुछ सुराग छोड़ जाता ही है और इसी क्रम मे पुलिस अपराधी तक पहुंच जाती है. ऐसे ही अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में मुंगेली पुलिस को कामयाबी मिली यहां आरोपी ने युवती को नौकरी लगाने के नाम पर पहले तो झांसे में लिया और फिर प्रेमजाल में फंसाकर दैहिक शोषण करना शुरू कर दिया.

वहीं नौकरी नहीं लगाने पर युवती ने जैसे ही विरोध जाताना शुरू किया. आरोपी ने कत्ल का प्लान करके उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले का खुलासा करते हुए एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने बताया कि 9 फरवरी को चौकी खुड़िया क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुल्लापुर फॉरेस्टगार्ड सचिन सिंह राजपूत ने सूचना दी कि दुल्लापुर परिसर के भार पथना (स्थायी नाम) के पास एक अज्ञात महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी है कि सूचना पर खुड़िया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुची l
जिस पर भार पथना पहाड़ी के दो चट्टान के बीच में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया और चट्टानों में खून के धब्बे तथा आसपास के पेड़ में लाल छिट्टेदार चुनरी बंधा हुआ मिला. वहीं मृतिका के हाथ में एल लिखा हुआ पाया गया। मृतिका का शव दो-तीन दिन पुराना होना प्रतीत हुआ.








