मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 12 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सेवी और छत्तीसगढ़ में अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
श्री साय ने कहा है कि दाऊ कल्याण सिंह जी विलक्षण प्रतिभा के धनी व दीन-दुखियों के सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले मनीषी थे। उन्होंने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। उनके दिए दान से समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। श्री साय ने कहा कि स्वस्थ व संस्कारित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संपूर्ण जीवन अर्पित कर देने वाले दाऊ कल्याण सिंह का नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।
More Stories
ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट-2024 : छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा रायपुर, 17 अक्टूबर 2024 राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम...
मंत्री श्री रामविचार नेताम ने छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण
छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा की रायपुर, 17 अक्टूबर 2024 आदिम जाति कल्याण व अनुसूचित जाति, पिछड़ा...
आजीविका के लिए आयमूलक गतिविधियों को दें बढ़ावा: मंत्री श्री रामविचार नेताम
कृषि मंत्री ने शासकीय उद्यान रोपणी एवं कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण पशु सखियों का किया उत्साहवर्धन रायपुर, 17...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 अक्टूबर को भिलाई में ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में होंगे शामिल
रायपुर, 17 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर, 17 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद...
अब की बार रायपुर दक्षिण विधान सभा से मनमोहन चावला हो उम्मीदवार : मनमोहन सिंह चावला रायपुर दक्षिण के लोकप्रिय कार्यकर्ता, प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता अतिउत्साहित
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर दक्षिण विधान सभा के चुनाव की धोषणा होते ही उम्मीदवार चयन की मारामारी चल रही है।...