

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जगदलपुर, जिले के भानपुरी थाना प्रभारी को आज मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर मुंजला बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा है. जानकारी के अनुसार गठित टीम ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मुंजला बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश निवासी अज़हर कुरेशी पिता याशीन कुरेशी के कब्जे से 17.155 किलोग्राम गांजा जब्त किया। चूंकि आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध माना गया, इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।









