

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अवैध प्लॉटिंग के सिलसिले में तखतपुर अनुविभाग के 14 गावों के 146 भू स्वामियों को नोटिस जारी की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम तखतपुर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ ने नोटिस जारी की है। उन्हें वैध कागजात प्रस्तुत करने की मोहलत दी गई है । जवाब प्रस्तुत नहीं करने वालों के प्लॉट पर बुलडोजर की कार्रवाई की जायेगी। सभी भूस्वामी बिलासपुर शहर के आसपास के रहने वाले गावों से हैं। उनके द्वारा भूमि की अवैध प्लॉटिंग कर छोटे छोटे टुकड़ों में भूखण्ड बेची जा रही है। न तो उन्होंने कॉलोनाइजर लाइसेंस लिया है और न ही नगर निवेश विभाग से नक्शा पास कराया है।









