


रायपुर। राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में सूर्या कप के चौथे सत्र का आयोजन बुधवार रात्रिकालीन प्रारंभ हुआ,उक्त जानकारी देते हुए आयोजक रिजवान सूर्या ने बताया की इस आयोजन में जीतने वाली टीम को 7 लाख रुपए नगद इनाम में दिए जायेंगे, वही रनर अप टीम को 3.5 लाख रुपए बतौर इनाम दिए जायेंगे।
कार्यक्रम संयोजिका राशि अर्थवानी ने बताया की सत्र के पहले दिन रॉयल बिल्डकॉन का मुकाबला क्यू सी आई वॉरियर्स से, रायपुर पुलिस का मुकाबला फोर एसेस से, रायपुर बिल्डकॉन का मुकाबला रायपुर पुलिस से व फोर एसेस का मुकाबला क्यू सी आई वॉरियर्स से,कुल 4 मैच खेले गए।राशि ने बताया की आयोजन में प्रदेशभर के 350 खिलाड़ी 20 टीमों में बराबर बटकर 100 से अधिक मैच खेलेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में कैपिटल बिल्डकॉन के नितिन और यश शाह, ईबीएलयू के अभिषेक अग्रवाल, वीके मशीनरी के शमीम खान, संजीवनी कैंसर केयर, सहेली ज्वेलर्स, महापौर एजाज ढेबर, नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष गफ्फू मेमन उपस्थित रहे।









