

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को याचिका दायर की है l चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है l सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को ये सुनवाई होगी. सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी हेमंत सोरेन का पक्ष रख रहे थे.

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि हेमंत सोरेन इस मुद्दे पर झारखंड हाई कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन को बुधवार रात ईडी ने गिरफ़्तार कर लिया था. हेमंत सोरेन की जगह राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रहे चम्पाई सोरेन को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया है.
झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ़्तार किए जाने के एक दिन बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी अगला आम चुनाव चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है.
गुरुवार को नादिया ज़िले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि “अगर अगर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला गया तो वो इससे बाहर आ जाएंगी.”
उन्होंने कहा, “बीजेपी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए हर किसी को जेल के अंदर डाल रही है.”उन्होंने दोहराया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को उत्सुक है लेकिन कांग्रेस ने ही उनका प्रस्ताव ठुकराया.
उन्होंने कहा, “हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस सहमत नहीं हुई. उन्होंने चुनावों में बीजेपी की मदद करने के लिए सीपीएम के साथ हाथ मिला लिया.”








