


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बागबाहरा। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम कौहाकुड़ा में आयोजित संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने बच्चों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेकर नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम कौहाकुड़ा में 29 जनवरी से 30 जनवरी तक संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आज मंगलवार को विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, विकास होता है वही बच्चों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ खेलकूद भी अति आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है और बच्चों को खेलकूद के साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। पढ़ाई के साथ साथ खेल प्रतिभाओं का भी विकास आवश्यक है। संकुल स्तर पर इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों व विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा का निखार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में खेल के क्षेत्र में अच्छा करियर भी बनाया जा रहा है। खेल के माध्यम से शासकीय क्षेत्रों में भी लाभ के अवसर प्राप्त होते है। उन्होंने कहा कि आप सभी ईमानदारी से कड़ी मेहनत कर खेल के दिशा में आगे बढ़े यही शुभकामना है। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बीईओ केके ठाकुर, बीआरसी गौतम प्रसाद, एबीईओ द्वारिका पटेल, लेखराम दीवान, अनूप दीक्षित, नंदलाल पटेल, अवधराम पटेल, अरुण देवता, नितेश साहू, विद्यानंद पटेल, प्रदीप पटेल, हेमंत पटेल, तुलसी पटेल, हीरालाल साहू, मोहित पटेल, द्रोपती दीवान, ज्योति शुक्ला, कौशिल्या ध्रुव, भुवनेश्वरी निर्मलकर, योगेश्वर साहू आदि मौजूद रहे।









