

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, ईडी की शिकायत पर अब एसीबी कथित कोयला लेवी और शराब घोटाला मामले में एंटी करप्सन ब्यूरो ने राज्य आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा तथा भारतीय दंड विदान की दारा 420, 467, 468, 471, व 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। कथित कोयला व शराब घोटाले में 71 व कोयला लेवी मामले में 35 नामजद लोगों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध हुआ है। कथित कोयला लेवी घोटाले की प्राथमिकी में 35 आरोपियों में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, चंद्रदेव राय, शिशुपाल सोरी, बृहस्पत सिंह, निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू के नाम प्रमुख है।

साढ़े 4 सौ करोड़ की कोल लेवी वसूली और 6 हजार करोड़ के शराब घोटाले में फंसे मंत्री, विधायक, अफसरों की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इन मामलों की जांच कर रही ईडी ने 17 जनवरी को एफआईआर रायपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज कराई है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने तीन पूर्व मंत्रियों, कुछ पूर्व विधायकों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटार्यड आईएएस, कई कांग्रेस नेताओं सहित 100 अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने एंटी करप्शन ब्यूरो में दो अलग-अलग मामलों में दर्ज कराई। कोयला घोटाले में 33 और शराब घोटाले में 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट है।








