

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH चार मुसलमानों सहित एक हजार लोगों ने सनातन धर्म में आस्था रखने के फलस्वरूप घर वापसी की। 251 परिवारों के एक हजार सदस्यों की घर वापसी का यह भव्य अनुष्ठान शनिवार को रायपुर में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा पंडाल में संपन्न हुआ। ये ऐसे लोग हैं, जिन्होंने किसी के बहकावे में आकर सनातन धर्म छोड़ दिया था।

सनातनियों को जागृत करने और घर वापसी का बीड़ा उठाने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और कथा के आयोजक बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में घर वापसी का यह कार्यक्रम हुआ। समारोह में मतांतरित लोगों के चरण धुलवाकर, भगवा गमछा पहनाकर, गंगाजल का पान करवाकर घर वापसी कराई गई। अनुष्ठान में घर वापसी करने वाले छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, धमतरी, सक्ती, रायपुर समेत अन्य शहरों के लोग शामिल थे।
अपनी इच्छा से वापस आए, कोई दबाव नहीं –
पं. शास्त्री ने कथास्थल पर उमड़े लोगों के समक्ष सनातन धर्म में वापसी करने वाले लोगों से पूछा कि क्या वह किसी के दबाव में घर वापसी कर रहे हैं? इस पर अनेक लोगों ने कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है। सनातन धर्म में उनकी आस्था है। वह बहकावे में आकर दूसरे धर्म में चले गए थे। अब अपनी इच्छा से वापस अपने सनातन धर्म में लौट रहे हैं।








