



पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 1000 लोगों की कराई घर वापसी
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री के एक कार्यक्रम में एक हजार लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया। भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें यज्ञ कर 251 घर के 1000 लोगों को आज हिंदू धर्म में वापसी की प्रतिज्ञा दिलाई गई। पैर धोकर प्रबल प्रताप जूदेव ने सभी की घर वापसी कराई। यह वो परिवार हैं, जो अलग-अलग कारणों से सनातन धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में चले गये थे, अब वो फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा नेता व मतांतरित लोगों की घर वापसी के अभियान में लगे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद हैं। प्रबल भाजपा के कद्दावर नेता रहे दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र हैं। प्रबल मतांतरित लोगों की घर वापसी के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वे जीत नहीं पाए। इससे पहले रायपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान मतांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया था।
धीरेंद्र शात्री ने कहा था कि जिन लोगों ने बहकावे में आकर अपना धर्म छोड़ दिया है, यदि वे पुन: घर वापसी करना चाहते हैं, तो समाज के लोग उन्हें स्वीकार करें, हृदय से अपनाएं। केवल घर वापसी कराना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए। घर वापसी के बाद उन लोगों को सनातन धर्म की शिक्षा दें। देश को जाति-पांति में न बांटे, प्रत्येक हिंदू अपने को सिर्फ सनातनी कहें। सनातन धर्म की रक्षा के लिए देश के सभी मंदिरों के पुजारी मंगलवार, शनिवार को बच्चों, युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करते हुए सनातन धर्म की शिक्षा प्रदान करें। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अपनी अंतरात्मा को जगाएं।आए जाने विस्तार से :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला थमने का नाम ही नहीं लेगा रहा है। इस बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के सामने अपने धर्म को छोड़कर दूसरा धर्म अपने वाले 500 परिवारों के एक हजार से अधिक लोगों ने वापस घर वापसी की। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ परिवारों के सदस्यों को गले लगाकर उनका हालचाल जाना। भाजपा नेता व धर्मांतरित लोगों की घर वापसी के अभियान में लगे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपनी धर्मपत्नी व समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने इन परिवारों का पैर धोकर घर वापसी करवाया। ऐसे परिवार थे जो थोड़ी लालच या बहकावें आकर दूसरे धर्म में चले गए थे। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जब तक वे जीवित रहेंगे लोगो को धर्मांतरण करने से रोकते रहेंगे।

ये जो परिवार है जिसमें रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, धमतरी, सक्ती है जिसमें अहिवार, साहू परिवार के साथ दो परिवार मुस्लिम समाज से है जिनकी आज घर वापसी हुई जिनमें सोनिया सेफ, पल्की सेफ एवं मोहम्मद अकबर शामिल है। इस दौरान उनका कहना था कि सनातन धर्म से बड़ा और कोई धर्म हो ही नहीं सकता। घर वापसी कर रहे 21 घर परिवारों ने धीरेंद्र शास्त्री महाराज का आरती उतारा। इससे पूर्व 21 निर्धन कन्याओं का विवाह भी संपन्न हुआ।

इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि केवल घर वापसी कराना ही उनका उद्देश्य नहीं है घर वापसी के बाद उन लोगों को सनातन धर्म की शिक्षा भी हमें देनी होगी और प्रत्येक हिंदू अपने को सिर्फ सनातनी कहें। सनातन धर्म की रक्षा के लिए देश के सभी मंदिरों के पुजारी मंगलवार, शनिवार को बच्चों, युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करते हुए सनातन धर्म की शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हिंदुओं को जागरूक होना पड़ेगा इसके लिए वे स्वयं जशपुर से लेकर बस्तर के कोने-कोने तक श्रीराम कथा के जरिए हिंदुओं को जागरूक करेंगे








