

उत्साह, उमंग और हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
रायपुर, 26 जनवरी 2024



गणतंत्र दिवस समारोह रक्षित आरक्षित पुलिस मैदान आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं कलेक्टर श्री डी.राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात शांति के प्रतीक कपोत और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। गणतंत्र दिवस के 75वीं वर्षगांठ की अवसर पर पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया व परेड की सलामी दी गयी। परेड टुकड़ियों में भारत रक्षित वाहनी 18वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, प्लाटून कमाण्डर फारेस्ट ऑफिसर, एनसीसी सीनियर और जूनियर डिविजन तथा स्काउट गाइड के कैडेट शामिल थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जिले के शहीद हुए जवानों के परिवार को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन शहीद के परिवारजनों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर शहीद परिवार के बच्ची को अपने गोद में लेकर दुलार किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और कलेक्टर-एसपी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पंतजली योग समिति के सदस्य श्री विवेक तिवारी ने स्टेडियम में अनेक प्रकार के योगासन सभी को चकित कर दिया। समारोह स्थल पर स्कूली विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभागी बने सैंट पैट्रिक एकेडमी स्कूल के नन्हे सिपाही बने रियांश खरे को अपने पास बुलाकर हाथ मिलया तथा शाबाशी दी। जिले के विद्यार्थियों ने की प्रस्तुति देकर न सिर्फ वाहवाही पायी अपितु दर्शकों के भीतर रोमांच भी भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सेंट पैट्रिक एकेडमी चौघड़ा को प्रथम स्थान, शासकीय कन्या छात्रावास मनेन्द्रगढ़ को द्वितीय स्थान तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
झांकी प्रदर्शन में जिला पंचायत को मिला प्रथम पुरस्कार
विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमो पर आधारित निकाली गई झांकियों जिला पंचायत को प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। झांकियों में कृषि विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान प्राप्त शासकीय आपदा विभाग तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग को प्राप्त हुआ। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान वन विभाग, डीईएफ-02 द्वितीय और तृतीय स्थान नगर सेना को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में गाइड को प्रथम स्थान, एनसीसी द्वितीय तथा स्काउट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान जिला स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी थे।








