निगम जोन 5 की टीम ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर खोली गयी 15 दुकानों को किया सील, जुर्माना भी वसूला

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के नगर निवेश विभाग और स्वास्थ्य विभाग की उडऩदस्ता टीम ने निगम जोन 5 के बाजारों में आकस्मिक निरीक्षण कर टोटल लॉकडाउन के नियम के व्यवहारिक परिपालन की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। 

उडऩदस्ता में नगर निवेश विभाग प्रभारी मोहम्मद खान एवं स्वास्थ्य विभाग उडऩदस्ता प्रभारी प्रेम मानिक के नेतृत्व में दो दिनों में निगम जोन 5 के जोन कमिश्नर के आदेशानुसार सम्पूर्ण जोन 5 के बाजारों में अभियान चलाया गया। इस दौरान लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलकर व्यापार करते मिले 15 दुकानदारों की दुकानों को जोन 5 उडऩदस्ता टीम ने तत्काल ताला लगाकर पुलिस प्रशासन की पेट्रोलिंग टीम की उपस्थिति में सीलबंद करने की कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की। इन 15 दुकानों के सम्बंधित संचालकों से कुल 15 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया। निगम जोन 5 की नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त उडऩदस्ता टीम ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ लॉकडाउन नियम का उल्लंघन कर दुकान खोलकर व्यापार करते पाए जाने पर प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम जोन 5 के तहत आने वाले डी. डी. नगर में गुरुदेव दूध डेयरी पर 10 हजार रूपये, चंगोराभाटा में दीपक पोल्ट्री फॉर्म पर 1000 रूपये, चंगोराभाटा में ही स्थित भारत किराना स्टोर्स, भारत प्राविजन, संजय प्रोविजन, ओम फर्नीचर दुकान पर 500 -500 रूपये का जुर्माना किया एवं सम्बंधित दुकानों को स्थल पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *