



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के सभी आरोपी सूर्यकांत तिवारी, IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल को कोर्ट ने 10 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। जबकि उप सचिव सौम्या चौरसिया को 10 दिसंबर तक ED की हिरासत में रहने का आदेश कोर्ट ने दिया है।

छापेमारी के बाद गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी ….
प्रवर्तन निदेशालय ने 11 अक्टूबर को प्रदेश के कई अफसरों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा था। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद 13 अक्टूबर को इस मामले में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स के तत्कालीन CEO समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और वकील और कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था। छापेमारी में विश्नोई के घर से 47 लाख रुपए कैश और दो करोड़ रुपए के गहने बरामद होने के बाद उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 29 अक्टूबर को कोल माफिया आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने अदालत में समर्पण किया था जिससे 10 दिनों तक गहन पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से चारों आरोपी जेल में बंद हैं। इसके बाद अचानक सौम्या चौरसिया को भी 2 दिसम्बर को गिरफ्तार कर ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन 6 दिसंबर को अदालत ने केवल 4 दिन की रिमांड मंजूरी दी गई थी जिसे अब 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है !
नई गिरफ्तारियों की तैयारी
इस बीच ED की दूसरे अफसरों और कारोबारियों से पूछताछ जारी रही। लगातार कई दिनों की पूछताछ के बाद ED ने 2 दिसम्बर को सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया। उनपर बेनामी संपत्ति की खरीदी-बिक्री से काला धन खपाने का आरोप लगाया गया है। उनको 6 दिसम्बर तक ED की हिरासत में भेजा गया था। सौम्या की गिरफ्तारी के बाद ED ने जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ की है। अफसरों का कहना है कि पूछताछ में कुछ नये तथ्य सामने आए हैं। उनकी पुष्टि के लिए सभी आरोपियों के बयानों को क्रॉस चेक किया जा रहा है। जल्दी ही इस मामले में कुछ नई गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
जमानत का रास्ता….
ED की पूरी कोशिश होगी की हर हाल में 10 दिसम्बर तक यह आरोप पत्र अदालत में पेश हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 60 दिन के भीतर आरोप पत्र देने की सीमा खत्म हो जाएगी। ऐसे में 13 अक्टूबर को गिरफ्तार तीन आरोपियों की जमानत का रास्ता खुल जाएगा।
सीएम का ट्वीट
इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी बात ट्वीट की थी। CM ने लिखा- जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे।








