

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सरगुजा संभाग के बाद अब सर्दियों की वजह से बिलासपुर संभाग में भी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव होना शुरूहो गया है। बिलासपुर संभाग के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। प्रदेश में इन दिनों सर्दी कड़ाके की पड़ रही है। सरगुजा संभाग में सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर के बाद मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया जा चुका है।बिलासपुर संभाग के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी स्कूल की टाइमिंग बदली है। स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस बाबत कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक दो पालियों वाले स्कूल में सोमवार से शुक्रवार तक पहली पाली सुबह 8.45 बजे से 12.15 बजे तक चलेगी, वहीं दूसरी पाली की कक्षा सोमवार से शुक्रवार तक 12.30 से 4.00 तक लगेगी। वहीं शनिवार को पहली पाली की कक्षाएं12.30 से 4.00 बजे तक और दूसरी पाली 8.45 से 12.15 बजे तक लगेगी।वहीं एक पाली में संचालित स्कूलों में कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक 9.45 से अहराह्न 4 बजे तक लगेगी। वहीं शनिवार को 8.45 से 12.45 बजे तक कक्षाएं लगेगी। छात्र के स्वास्थ्य को देखते हुए सरगुजा क्षेत्र के स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। ये बदलाव 31 दिसंबर तक के लिए किया गया है।









