

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्रीय जीएसटी अब जीएसटी चोरों पर और सख्त हो गई है। पिछले दिनों विभाग की गिरफ्त में आए 114.70 करोड़ का नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट बनाने वाले दोनों आरोपितों के परिचितों से भी इस संबंध में पूछताछ की तैयारी है कि आरोपितों ने और कहां-कहां फर्जीवाड़ा किया है। फर्जीवाड़े में कोई और भी तो शामिल नहीं है। दोनों आरोपितों ने 1.92 करोड़ का नकली क्रेडिट कई फर्मों में बांट भी दिया था।

बताया जा रहा है कि आरोपितों ने 112 करोड़ से अधिक का फर्जी आइटीसी बनाने की तैयारी थी।मंगलवार 29 नवंबर को जीएसटी विभाग ने फर्जी बिल बनाकर नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट करने वाले दो आरोपितों दो आरोपितों अदालत में पेश किया था,जहां से इन्हें 14 दिन के रिमांड पर भेजा गया था।
सीजीएसटी के प्रधान आयुक्त अतुल गुप्ता ने बताया कि जीएसटी अधिकारियों ने टोपिस्टो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में कार्रवाई की थी। जांच में पाया गया कि उक्त फर्म में बिना किसी माल या सेवाओं की आपूर्ति के बड़े पैमाने पर फर्जी बिल बनाकर नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट दे रहे है।
कंपनी के निदेशक मोहम्मद तबरेज अमदानी नसीम बानो अब्दुल रउफ एवं उक्त कंपनी के सलाहकार आशीष कुमार तिवारी के द्वारा फर्जी फर्मों का समूह बनाया गया था। ज्ञात हो कि अब तक लगभग 10 जीएसटी चोरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये सभी फर्जी बिल व फर्मों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ ले रहे थे।








