


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सीएम भूपेश बघेल अपने दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौट आये, ज्ञात हो कि सीएम भूपेश बघेल CWC की बैठक में शामिल होने गए थे. CWC की बैठक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि खड़गे और सोनिया जी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में दो मुद्दों पर बात हुई. भारत जोड़ो यात्रा और अगले अधिवेशन को लेकर चर्चा हुई. अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ का प्रस्ताव मैंने बैठक में रखा, जिसे सभी ने स्वीकार किया और कांग्रेस अध्यक्ष ने भी अनुमति दी है. छत्तीसगढ़ में पहली बार अधिवेशन की अनुमति मिली है या बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.









