

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। ऐसे लोग जो बड़ी टैक्स राशि चुकाने का नाम नहीं ले रहे हैं उनके खिलाफ सख्ती बरतते हुए नगर निगम उनसे राशि वसूल करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहा है। इसी कड़ी में आज एलके लॉजिस्टिक से 22 लाख एवं उत्सव मैरिज पैलेस से 4 लाख वसूले गए। इसके अलावा डुमरतराई थोक बाजार जूता चप्पल लाईन में पुनः शिविर लगाकर 10 लाख रूपये वसूले गए।

प्रतिदिन की जा रही राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार अपर आयुक्त अरविन्द शर्मा एवं उपायुक्त (राजस्व) आर. के. डोंगरे द्वारा की जा रही है। इस क्रम में आज नगर निगम के जोन 10 के राजस्व विभाग की टीम ने देवपुरी स्थित एलके लॉजिस्टिक से वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 का सम्पति कर एवं यूजर चार्ज मिलाकर 22 लाख, डुमरतराई थोक बाजार जूता चप्पल लाईन के दुकानदारों से 10 लाख एवं तेलीबाँधा स्थित उत्सव मैरिज पैलेस से 4 लाख वसूले।








