

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, कलिंगा विश्वविद्यालय के विधि संकाय के द्वारा 23 से 24 नवंबर 2022 को ‘‘भारतवर्ष में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए आयोजित इस सम्मेलन में देश के शीर्षस्थ कानूनी जानकारों के अतिरिक्त अधिकारी, प्राध्यापक, शोधछात्र एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।विदित हो कि राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.श्रीधर, कुलसचिव डॉ.संदीप गांधी, विधि संकाय की विभागाध्यक्ष श्रीमती सलोनी त्यागी और मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित छत्तीसगढ़ सरकार के सेवानिवृत्त उप सचिव श्री राजेश तिवारी, आकांक्षा लायंस स्कूल की निदेशक श्रीमती साधना नायक, जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के सीडलिंग स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सम्राट दत्ता, के. आर. मंगलम विश्वविद्यालय की डॉ.टीना, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर के श्री अभिनव के. शुक्ला, आईटीएम विश्वविद्यालय,रायपुर के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष श्री जेलीस सुभान, आईसीएफएआई स्कूल ऑफ लॉ की विभागाध्यक्ष डॉ. प्याली चटर्जी, विधि विशेषज्ञ श्री आशीष जैन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।









