


तीन दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण हुआ संपन्न
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। प्रदेश के सहकारी क्षेत्र के महिला पदाधिकारियों के नेतृत्व विकास पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ द्वारा 23 से 25 नवंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केन्द्र नई दिल्ली के तत्वाधान में राज्य सहकारी संघ के सहयोग से किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 25 नंवबर को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि
शिक्षा प्रशिक्षण की मुख्य मंशा तकनीकी स्तर पर ज्ञान अर्र्जित करना है। उन्होने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से हमें प्रशिक्षण के अतिरिक्त एक दूसरे के विचारों को जानने व समझने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है तथा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होने महिलाओं को प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपने समिति को आगे बढ़ाने हेतु कहा।
कार्यक्रम को राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक एनआरके चन्द्रवंशी ने कहा कि इस प्रशिक्षण की सीख को आप अपने जीवन में उतारे तथा अपने समिति को भी लाभ पहुचाएं। संघ के सीईओ विवेक पांडे ने प्रशिक्षण के तीनों दिवसों के कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीईओ वीके शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण से जानकारी में वृद्धि होती है तथा निर्णय क्षमता का विकास होता है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को सहकारिता का अर्थ, महत्व के साथ-साथ उनके नेतृत्व क्षमता विकास पर जानकारी दी गई। महिलाओं को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस कल्पतरू बहुउददेशीय स्व सहायता समूह सेरीखेड़ी का अध्ययन भ्रमण कराया गया। जिसमें महिलाओं को उनके द्वारा बनाये गये उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के बारे में महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा प्रशिक्षण को लाभकारी बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पधारे महिला पदाधिकारी, राज्य सहकारी संघ के प्रशिक्षकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








