




Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, रायपुर एवं जिला सहकारी संघ रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 69वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के 7वें दिवस समापन कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री बैजनाथ चंद्राकर थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने किया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष( केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)
श्री सुरेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा, राज्य संघ विशेषज्ञ संचालक हरिश तिवारी, मानसेवी संचालक अश्विनी बबलू त्रिवेन्द्र, श्रीमती शोभा चाहिल, कृभको के मुख्य प्रबन्धक एके गुप्ता, इफको के मुख्य प्रन्धक श्री तिवारी, राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक एनआरके चंद्रवंशी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसपी चंद्राकर, समिति नवापारा अध्यक्ष शिखर चन्द बाफना, संघ सीईओ विवेक पांडे, जिला संघ प्रबन्धक श्रीमती मंजूषा तिवारी, आदि थे। कार्यक्रम में रायपुर जिले के नवनियुक्त प्राधिकारी गण कव सहकारी प्रतिनिधि, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व राज्य सहकारी संघ व जिला सहकारी संघ रायपुर के अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।









