




Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। जिसमें रायपुर के नए आईजी के रूप में अजय यादव को लाया गया है। आपको बता दें कि इससे पूर्व आईजी सरगुजा और पुलिस अधीक्षक के पद पर जिला नारायणपुर, जगदलपुर, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ रहे हैं। उन्होंने धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम करने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक कार्य किया है।

भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। जिसमें डीएम अवस्थी,महानिदेशक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर से महानिदेशक ईओडब्ल्यू व एसीबी मुख्यालय रायपुर। डा.आनंद छाबड़ा पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज। रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से निदेशक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर,बद्रीनारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज। अजय कुमार यादव पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय रायपुर व अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक केवल रायपुर जिला रेंज। शेख आरिफ हुसैन उप पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू,एसीबी पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक जिला रायपुर को छोड़कर रायपुर रेंज के अन्य जिले। रामगोपाल गर्ग उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव को प्रभारी पुलिसमहानिरीक्षक सरगुजा रेंज में पदस्थ किया गया है।








