



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : अपेक्स बैंक द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान पंडरी रायपुर में आज दिनाँक 18.11.2022 को वसूली एवं एन.पी.ए.प्रबधन पर केंद्रित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सहकारी बैंकों के अकृषि तथा कृषि ऋणों की वसूली तथा एन. पी.ए. प्रबंधन पर अपेक्स बैंक तथा प्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के अधिकारीगण को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक, उपनिदेशक तथा प्रशासकीय अधिकारी मौजूद रहे।









