

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल समिट ‘नो मनी फॉर टेरर’ का आगाज किया. ‘आतंकवाद के लिए कोई धन नहीं: ‘नो मनी फॉर टेरर’ को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने परोक्ष रूप से आतंकवाद के आका के रूप में कुख्यात पाकिस्तान पर हमला बोला और कहा कि कुछ देश आतंकवाद को सपोर्ट और स्पॉन्सर करते हैं.

आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबले के लिए मंत्रियों का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ हुंकार भरी और कहा कि जब तक आतंकवाद का खात्मा नहीं हो जाता भारत चैन से नहीं बैठेगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद को स्टेट स्पांसर नहीं करना चाहिए और वैचारिक सपोर्ट नहीं करना चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि आतंकी संगठन कई सोर्सेस से पैसा पाते हैं, मसलन स्टेट सपोर्ट. कुछ देश आतंकवाद को सपोर्ट करते हैं. वे आतंकी संगठनों को राजनीतिक, वैचारिक और वित्तीय मदद करते हैं. इंटरनेशल संगठनों को यह नहीं सोचना चाहिए कि युद्ध न होने से ही शांति कायम रह सकती है, प्रॉक्सी वॉर्स भी काफी खतरनाक होते हैं. आतंकवाद को सपोर्ट करने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. ऐसे देशों को अलग-थलग किया जाना चाहिए. दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है.








