

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर के डूमरतराई क्षेत्र में हुए लिफ्ट हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बुरी तरह से लिफ्ट में फंसे युवक को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया। इसमें अटक जाने की वजह से युवक की जान चली गई। घटना माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई थोक बाजार की है। लिफ्ट में फंसे मृत युवक के शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। गुरुवार दोपहर हुए हादसे के बाद मौके पर माैजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया। अब घटना स्थल पर जांच की जा रही है।

माना थाने की पुलिस हादसे की जानकारी बाजार के लोगों से ले रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार यहां प्रकाश यादव नाम का युवक आया था। प्रकाश भनपुरी क्षेत्र का रहने वाला था। वो अक्सर थोक मंडी में आया करता था। गुरुवार को यहां माल एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर पहुंचाने वाली लोहे की खुली लिफ्ट में पैर फंस गया।
प्रकाश का पैर उस वक्त लिफ्ट की खाली जगह पर चला गया जब लिफ्ट नीचे की तरफ जा रही थी। लिफ्ट में फंसने की वजह से, लिफ्ट का प्रेशर प्रकाश के शरीर पर पड़ा वो खींचता चला गया, वह लिफ्ट के साथ ही नीचे चला गया। उसकी दोनों टांगे फंस गईं, वो निकलने का प्रयास करता रहा मगर सिर फर्श से टकरा गया, उसके शरीर में फ्रैक्चर हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बड़ी मुश्किल से उसके शरीर को बाहर निकाला जा सका।
लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां
– लिफ्ट का बटन प्रेस करें और फिर दरवाजा खुलने के बाद सही तरीके से देखें हड़बड़ी ना करें लिफ्ट और प्रवेश के बीच दो दरवाजे होते है, जो सम्बंधित फ्लोर पर होता है और दूसरा लिफ्ट में समझने में दोनों एक ही दरवाजा लगता है , इसलिये कन्फ्यूजन हो जाती है, उसके बाद ही अंदर जाएं, अकसर कई बार लोग फोन पर बात करने के चक्कर में भी इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं और हादसे हो जाते हैं।
-लिफ्ट में घुसने से पहले देख लें कि उसमें पहले से ही अधिक लोग तो नहीं। ओवरलोड करने से भी लिफ्ट में तकनिकी समस्या आ सकती है, बीच में ही लिफ्ट रुक सकती है या फिर कभी सेंसर ख़राब होने के कारण आप फंस सकते है अथवा आपके शरीर का कोई अंग भी दरवाजों के बीच में फंस सकता है।
-यदि आप लिफ्ट में अकेले हैं और लिफ्ट अचानक बीच में ही रुक जाए, तो तनावग्रस्त ना हो। लिफ्ट में यदि अलार्म का बटन लगा है तो उसे दबायें अथवा कुछ लिफ्ट में हेल्पलाइन नंबर भी लिखा होता है। उस पर कॉल करें।








