


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : अपेक्स बैंक अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन श्री बैजनाथ चन्द्राकर का आज दिनाँक 09.11.2022 को एक दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ आगमन हुआ। रायगढ़ शहर के व्यवसायिक एरिया गांधी चौक में रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक के नवीन भवन का शुभारम्भ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू, रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, श्री मौर्या जी, पार्षद श्री रतनू जायसवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, रायगढ़ नागरिक बैंक के संचालकगण, श्री रामनारायण साहू, अपेक्स बैंक डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक श्री ए के लहरे एवम रायगढ़ के गणमान्य नागरिक तथा ग्राहक बंधु उपस्थित रहे।









