

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने ईडी की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि ईडी में 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। वहीं सूर्यकांत तिवारी के सरेण्डर करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं तथा सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं. समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं. यदि ईडी ने ज्यादती की तो तिवारी कई नामों का खुलासा कर सकता है. उसके कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ रिश्ते हैं।









