
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 7 से 11 दिसंबर 2026 तक “एआई फॉर साइबर सिक्योरिटी: ए प्रैक्टिकल अप्रोच” विषय पर एक सप्ताह के अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम (STTP) का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव तथा संरक्षक प्रो. जी. पी. मिश्रा, अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं परामर्श) हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधाकर पाण्डेय कार्यक्रम के संयोजक हैं। डॉ. गोविंद पी. गुप्ता एवं डॉ. एस. पी. साहू कार्यक्रम के समन्वयक हैं।
पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग (ML), डीप लर्निंग (DL) तथा साइबर सुरक्षा में इनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। कार्यक्रम में साइबर क्राइम विश्लेषण, AI/ML आधारित एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट (APT) डिटेक्शन, मैलवेयर विश्लेषण तथा IoT आधारित महत्वपूर्ण अवसंरचना की साइबर सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण विषयवस्तुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी, पीएच.डी. शोधार्थी, संकाय सदस्य, तकनीकी विशेषज्ञ तथा उद्योग जगत के पेशेवर भाग ले सकते हैं। एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईटी एवं विभिन्न उद्योगों के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण एवं लाइव डेमो के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन पंजीकरण हेतु लिंक:
https://forms.gle/yqm8f4kgEnahwRaRA
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट https://www.nitrr.ac.in पर विजिट करें।







