


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कल लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर अमिनपारा, शीतला बाजार, पुरानी बस्ती में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी की उपस्थिति में सार्वजनिक प्याऊ का उदघाटन बुजुर्ग श्रमिक माता के हाथों किया गया।.

इस अवसर पर श्रमिक माता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की यहां पर एक प्याऊ की नितांत आवश्यकता थी जिसे आज श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने पूरा कर दिया हैं, जिसके कारण पूरे बाजार में खुशी का माहौल है, और उनके इस कार्य के लिए हम सब श्रमिक लोग श्री अग्रवाल को आशीर्वाद देते हैं। प्याऊ उदघाटन के अवसर पर अमीनपारा के समस्त नागरिक एवं वृहद संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहें।
उक्त जानकारी किरण कुमार साहू निज सचिव मान. अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल से प्राप्त हुई है








