

कविता – डॉ० चित्तरंजन कर
घर-घर दीप जले, अँधियारा हाथ मले । मन में उजियारा फैले, हर विघ्न टले ॥

सबकी अपनी-अपनी मंज़िल होती है; सबकी अपनी- अपनी महफ़िल होती है; अगर हो सके, हाथ बटाएँ आपस में, आड़े आने पर ही मुश्किल होती है; अपनी राह चलूँ, तू अपनी राह चले ।
अपना भला, सभी की अगर भलाई है; सुखी न कोई, दिल में अगर बुराई है; गले मिलें जब धूप-छाँव या धरा- गगन, लगता है, असली दीवाली आई है,
भूमें, नाचें, गाएँ एक वितान तले ।
दीपक एक जले, तो आशा पलती है,
लंबी रात भले ही हो, पर ढलती है,
ज़रा देख लें बुझे हुए दीपों को भी; हर बाती जलने के लिए मचलती है;
सारे दीपक जल जाएँ, सौहार्द पले ।
रावण का छ्ल कभी न पनपे, ध्यान रहे;
कौन सही है, कौन ग़लत, यह ज्ञान रहे;
अबलाएँ कोमल हैं, पर कमज़ोर नहीं; लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा का मान रहे ;
‘सत्यमेव जयते’ का ही निहितार्थ फले ।
दीपोत्सव – 2022 की अशेष शुभकामनाएँ एवं
बधाइयाँ 💐🙏








