

राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-27, के पार्षद एवं पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष सुरेश चन्नावार ने मोहल्लेवासीयों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी । धनतेरस पर्व की बधाई देते हुए अपने संदेश में सुरेश चन्नावार ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी मोहल्लेवासीयों का जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे एवं आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण हो।
सुरेश चन्नावार ने दीपो के पावन पर्व दीपावली पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की वहीं अपने बधाई सन्देश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की अलौकिकता का प्रतीक है। हम सभी भारतीय इस पर्व को हर्ष-उल्लास के साथ मनाते है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को प्रकाशमय करे, यही मेरी कामना है।









