

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 21 अक्टूबर 2022

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ के कुलपति पद्मश्री श्रीमती मोक्षदा चंद्राकर और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा ने मुलाकात की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को धन्यवाद देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
क्र. 4567/विशाल/देवेन्द्र








