
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : राजधानी रायपुर की नहरपारा से स्टेशन रोड जाने वाली सड़क में स्टेशन रोड से पहले 05 मकानों की वजह से सड़क जो कि सकरी सी थी उसपे आज सुनवाई के साथ ही मामला सुलझा l जिसकी वज़ह से हमेशा ट्रैफिक जाम लगा रहता था, स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा और वार्ड पार्षद सुरेश चन्नावार के प्रयासों से 40 सालों से इस सड़क का चौड़ीकरण का अटका रास्ता आज खुला l यहां के पांच मकान मालिकों ने आपसी सहमति से अपना हक छोड़ने का प्रस्ताव मान लिया। साथ ही सालों से अटका सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ l

स्थानीय वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुरेश चन्नावार ने बताया कि मौदहापारा से स्टेशन रोड को जोड़ने के लिए नहरपारा रोड को बनाया गया था। किन्तु स्टेशन रोड से ठीक पहले स्थित 5 मकानों की वजह से यह जगह बाटलनेक जैसी लगती थी। यहां पर सड़क मात्र साढ़े उन्नीस फीट चौड़ी है। सड़क की चौड़ाई कम होने तथा व्यवसायिक जगह होने की वजह से यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जगह जाम होने के कारण आसपास का क्षेत्र भी में भी जाम के हालात बन जाते थे। निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधि भी इस सड़क का चौड़ीकरण के लिए विगत 40 सालों से प्रयास कर रहे थे। महापौर ढेबर , रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा तथा रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी इसके लिए सम्बन्धितों के साथ लगातार बैठकें कर रहे थे। इस बैठक में सम्बंधित लोग तैयार हो गए कि निगम जो भी मुआवजा देगा, वे उसे मान लेंगे। पहले ये सड़क मात्र साढ़े 19 फीट चौड़ी थी। अब ये 30 फीट चौड़ी हो जाएगा। साथ ही यहां सड़क के बीचोबीच डिवाइडर भी बनाया जाएगा।








