

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का आज सवेरे निधन हो गया. धमतरी में तड़के उन्हे हार्ट अटैक हुआ. तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया पर तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी l छत्तीसगढ़ के प्रथम मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री रह चुके श्री मंडावी बस्तर के प्रभावशाली नेता थे. उनके अचानक निधन की खबर से हर कोई सकते में है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश ने असीम सम्भावनाओं वाला आदिवासी नेता खो दिया, यह अपूरणीय क्षति है।

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनीतिक गलियारों के लिए आज की सुबह दुखद खबर लेकर आई। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मनोज मंडावी के निधन की खबर सामने आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम भूपेश बघेल समेत सभी दिग्गज नेताओं ने मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की








