


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कल दिनांक 08.10.2022 को छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी संयज नगर के गौसिया चौक में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां पर गौसिया चौक के निवासियों द्वारा विशाल पुष्पहार से उनका स्वागत किया गया।
श्री अग्रवाल ने सभी को हजरत पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्म उत्सव के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौसिया चौक के निवासियों के कारण इस पावन अवसर पर मुझे शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसके लिए मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सभी को पैगम्बर साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए शांति और अमन के साथ सभी धर्माें का सम्मान करते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए, यही अल्लाह की सच्ची ईबादत है।
इस अवसर पर पार्षद समीर अख्तर, मो. रज़ा ख़ान, मो. सलीम खान, मो. साबिर, सैय्यद उवैस, मिर्जा आतिफ, मो. अशफ़ाक, मो.सैफ, मो. फैज़, जुनैद दानिश, मो.फरहान, मो. निज़ाम, मो. यूसुफ, मो. आज़म, हुसैन मेमन, अज़हर निजामी, ओम श्रीवास सहित विशाल संख्या में गौसिया चौक के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेे।
उक्त सूचना किरण कुमार साहू, निज सचिव, मान. अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, रायपुर (छ.ग.) से प्राप्त हुई है l









