
.

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. बारामुला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाषण दे रहे थे. इसी दोरान उन्हें अचानक अपना भाषण बीच में ही रोक दिया. रैली के दौरान पास की मस्जिद में अजान होने पर अमित शाह ने अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक दिया. अजान खत्म होने के बाद अमित शाह ने अपना भाषण फिर से शुरू किया.उत्तरी कश्मीर जिले के शौकत अली स्टेडियम में अपने आधे घंटे के लंबे भाषण के पांच मिनट बाद, अमित शाह रुके और मंच पर मौजूद लोगों से पूछा, “क्या मस्जिद में कुछ चल रहा था?” जब मंच पर किसी ने उन्हें बताया कि ‘अज़ान’ चल रही है, तो अमित शाह ने तुरंत अपना भाषण रोक दिया. इसके बाद सभा से उनके पक्ष में जमकर नारे लगाए.








