
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH धमतरी, 04 अक्टूबर 2022अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छूटे हुए सभी व्यक्तियों को नवीन पंजीयन करने के लिए मॉप-अप-राउंड चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी 17 अक्टूबर तक पोर्टल खोला गया है। इससे सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी, कर्मचारी भी इस अवधि में स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकेंगे। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक पोर्टल में नवीन पंजीयन के लिए वेब पोर्टल cgqdc.in login एवं मोबाइल एप cgqdc पर भी उपलब्ध है। इस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं। क्रमांक-10/761/इस्मत









